दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में ऑक्सिजन की कमी के कारण 25 लोगों की जान जा चुकी है। गंगाराम अस्पताल के डॉ. ने कहा कि हमारे पास करीब आधे घंटे की ऑक्सिजन सप्लाई ही बची हुई है।
दिल्ली के अस्पतालों में रोजाना सुबह की शुरुआत कुछ ऐसे ही हो रही है। रात ढलते और सुबह होते-होते ऑक्सिजन की कमी लोगों की धड़कनें बढ़ा रही है। दिल्ली में शुक्रवार रात गंगाराम अस्पताल में 25 मरीजों ने ऑक्सिजन की कमी से दम तोड़ दिया। बाकी कई अस्पतालों में लोगों की सांसें अटकी हुई हैं।
गंगाराम अस्पताल में 25 मरीजों ने तोड़ा दम
दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में ऑक्सिजन की कमी के कारण 25 लोगों की जान जा चुकी है। गंगाराम अस्पताल के डॉ. ने सुबह बताया कि उनके पास करीब आधे घंटे की ऑक्सिजन सप्लाई ही बची हुई है। हमारे यहां 200 से अधिक जिंदगियां खतरे में हैं। हम रात में ऑक्सिजन की कमी के कारण 25 लोगों को खो चुके हैं।
परिजनों ने गंगाराम अस्पताल में किया हंगामा
अस्पताल में 25 मरीजों की मौत से सुबह अफरा तफरी मच गया। एकाएक क्या हुआ परिजन इस बात को समझ ही नहीं पा रहे थे। परिजनों का आरोप था कि अस्पताल की लापरवाही से जानें गई हैं। परिजनों का आरोप है कि उन्हें ऑक्सिजन की कमी के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई। एक ने बताया कि अगर समय रहते ऑक्सिजन की कमी के बारे में बता दिया जाता, तो वह किसी तरह इधर-उधर से जुगाड़ कर इंतजाम कर लेते।
दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के शुक्रवार को 24,331 नए मामले सामने आए और एक दिन में अब तक सर्वाधिक 348 लोगों की मौत हुई। स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी । दिल्ली में लोगों के संक्रमित पाए जाने की दर 32.43 प्रतिशत है। शहर में पिछले 11 दिन में इस संक्रमण से करीब 2,100 लोगों की मौत हो चुकी है।
1 टिप्पणियाँ
भारत का बहुत बुरा हाल है
जवाब देंहटाएं