Ticker

Breaking News

Header Ads Widget

Responsive Advertisement

कोरोना: बीते 24 घंटे में भारत दुनिया के पहले नंबर पर पहुँचा।

कोरोना: बीते 24 घंटे में भारत दुनिया के पहले नंबर पर पहुँचा। 


आपको बता दें कि देश में पिछले 24 घंटे में 3 लाख 32 हजार नए मरीज मिले, दूसरे दिन यह आंकड़ा 3 लाख के पार रहा :जबकि 1 लाख 92 हजार लोग ठीक भी हुए



कोरोना का रफ्तार कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है। हर रोज आंकड़ों के नए रिकॉर्ड बन रहे हैं। पिछले 24 घंटे के अंदर अब तक के सबसे ज्यादा नए मरीज मिले हैं। इस दौरान 3 लाख 32 हजार 320 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। ये लगातार दूसरा दिन है जब देश में एक दिन के अंदर तीन लाख से ज्यादा मरीजों की पहचान हुई है। इससे पहले बुधवार को 3 लाख 15 हजार लोग संक्रमित पाए गए थे।

जब के मौतों की संख्या में भी रिकॉर्ड बढ़ोतरी दर्ज हो रही है। गुरुवार को एक दिन के अंदर 2,256 मरीजों ने दम तोड़ दिया था । कोरोना से एक दिन के अंदर मरने वालों का यह आंकड़ा सबसे ज्यादा है। इससे पहले बुधवार को 2,101 और मंगलवार को 2,021 मौतें हुई थीं। इस मामले में अब भारत दुनिया में पहले नंबर पर पहुंच गया है। मतलब हमारे यहां दुनिया के अन्य देशों के मुकाबले सबसे ज्यादा मौतें हो रही हैं। ब्राजील अब दूसरे नंबर पर है।

दूसरी तरफ एक दिन के अंदर 1 लाख 92 हजार लोग ठीक भी हुए
देश में कोरोना मरीजों के ठीक होने की रफ्तार भी लगातार बढ़ रही है। गुरुवार को एक दिन में रिकॉर्ड 1 लाख 98 हजार 180 लोग ठीक हुए। पिछले साल से लेकर अब तक ठीक होने वालों का यह आंकड़ा सबसे अधिक है। इससे पहले बुधवार को 1 लाख 92 हजार लोग रिकवर हुए थे।

एक्टिव मरीजों का आंकड़ा अब 25 लाख के पार हो गया 
देश में एक्टिव केस यानी ऐसे मरीज जिनका इलाज चल रहा है, उनकी संख्या आज 25 लाख के पार हो जाएगी। पिछले 24 घंटे में ऐसे मरीजों की संख्या रिकॉर्ड 1 लाख 37 हजार 671 बढ़ी है। इससे पहले बुधवार को एक दिन के अंदर सबसे ज्यादा 1.34 लाख एक्टिव केस बढ़े थे। अब देश में ऐसे मरीजों की संख्या 24 लाख 22 हजार 80 हो गई है।


बीते 24 घंटे में कुल नए केस 3 लाख 32 हजार आए 
बीते 24 घंटे में कुल मौत 2,256 हुई 
बीते 24 घंटे में ठीक हुए 1 लाख 98 हजार 
अब तक कुल संक्रमित हो चुके लोग 1.62 करोड़
अब तक ठीक हुए: 1.36 करोड़
अब तक कुल मौत: 1.86 लाख
अभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या: 24.22 लाख


महाराष्ट्र में बीते 24 घंटे के अंदर 67,013 लोग संक्रमित पाए गए। 62,298 लोग रिकवर भी हुए और 568 की मौत भी हो गई। अब तक राज्य में 40 लाख 94 हजार 840 लोग कोरोना संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 33 लाख 30 हजार 747 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 62 हजार 479 की मौत हो गई है। 6 लाख 99 हजार 858 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।


गुजरात में गुरुवार को 13,105 लोग संक्रमित मिले। 5010 लोग रिकवर हुए और 137 की मौत हो गई। अब तक 4 लाख 53 हजार 836 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 3 लाख 55 हजार 875 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 5877 मरीजों की मौत हो चुकी है। 92,084 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ